NSP National Scholarship Online Form 2026-27

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर सत्र 2026-27 के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। यह भारत सरकार का एक ही पोर्टल है, जहाँ कई मंत्रालयों (सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य, दिव्यांगजन, श्रम मंत्रालय, AICTE आदि) की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन होता है।

आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हुए थे। Pre Matric और Post Matric दोनों छात्रवृत्तियों की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। आवेदन से पहले हर छात्र को One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।

⏰ सिर्फ कुछ दिन बाकी: NSP 2026-27 की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। आखिरी दिनों में पोर्टल धीमा हो जाता है, इसलिए आज ही आवेदन करें।

NSP Scholarship 2026-27 – संक्षिप्त जानकारी

विवरणजानकारी
पोर्टल का नामनेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)
संचालनभारत सरकार (विभिन्न मंत्रालय एवं विभाग)
सत्र2026-2027
छात्रवृत्ति के प्रकारPre Matric, Post Matric, Top Class, Merit-cum-Means आदि
पहला ज़रूरी कदमOne Time Registration (OTR)
आवेदन का तरीकाOnline
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in

NSP 2026-27 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 जून 2026
Pre Matric आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026 (बढ़ाई गई, पहले 30 सितंबर थी)
Post Matric आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
संस्थान द्वारा सत्यापन (Institute Verification)आवेदन के बाद – पोर्टल के शेड्यूल के अनुसार
ज़िला / राज्य स्तर सत्यापनबाद में
छात्रवृत्ति राशि (DBT)सत्यापन पूरा होने के बाद

महत्वपूर्ण: कई कॉलेज अपनी तरफ से हार्ड कॉपी जमा करने की अलग (पहले की) तारीख तय करते हैं। अपने स्कूल / कॉलेज के स्कॉलरशिप विभाग से तारीख ज़रूर पूछ लें।

NSP पर उपलब्ध प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाएँ (अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026)

मंत्रालय / विभागछात्रवृत्ति योजनाकिसके लिए
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभागNational Means-cum-Merit Scholarship (NMMS)NMMS परीक्षा पास कक्षा 9-12 के छात्र
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागTop Class Education for SC Studentsशीर्ष संस्थानों में पढ़ रहे SC छात्र
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागPM YASASVI – Top Class Education (OBC, EBC, DNT)शीर्ष संस्थानों में पढ़ रहे OBC / EBC / DNT छात्र
जनजातीय कार्य मंत्रालयNational Fellowship & Scholarship for ST Studentsउच्च शिक्षा में ST छात्र
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभागPre Matric Scholarship for Students with Disabilitiesकक्षा 9-10 के दिव्यांग छात्र
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभागPost Matric Scholarship for Students with Disabilitiesकक्षा 11 से आगे के दिव्यांग छात्र
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभागTop Class Education for Students with Disabilitiesशीर्ष संस्थानों के दिव्यांग छात्र
श्रम एवं रोजगार मंत्रालयBeedi / Cine / IOMC / LSDM श्रमिकों के बच्चों के लिए Pre व Post Matric सहायताइन श्रमिकों के बच्चे
AICTEPragati Scholarship (Degree / Diploma)तकनीकी कोर्स की छात्राएँ
AICTESaksham Scholarship (Technical Degree)तकनीकी कोर्स के दिव्यांग छात्र
AICTESwanath Scholarship (Degree / Diploma)अनाथ / विशेष परिस्थिति वाले तकनीकी छात्र

नोट: हर योजना की पात्रता, आय सीमा और राशि अलग है। आवेदन से पहले NSP पोर्टल पर अपनी योजना की Guidelines ज़रूर पढ़ें।

NSP Scholarship Eligibility (सामान्य शर्तें)

शर्तविवरण
नागरिकताभारतीय नागरिक
पढ़ाईमान्यता प्राप्त स्कूल / कॉलेज / संस्थान में नियमित छात्र
आय सीमायोजना के अनुसार अलग-अलग (गाइडलाइन देखें)
अंककुछ योजनाओं में पिछली कक्षा में न्यूनतम अंक ज़रूरी
बैंक खाताछात्र के नाम पर, आधार से जुड़ा (DBT सक्रिय)
कितनी योजनाएँ2026-27 से, पात्रता के अनुसार 1 मेरिट आधारित योजना + 1 या अधिक कल्याण आधारित योजनाओं में आवेदन किया जा सकता है

NSP Scholarship Documents Required

क्रमदस्तावेज़
1आधार कार्ड (OTR के लिए अनिवार्य)
2आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
3छात्र का बैंक खाता (आधार से जुड़ा, DBT सक्रिय)
4पासपोर्ट साइज फोटो
5पिछली कक्षा की मार्कशीट
6आय प्रमाण पत्र
7जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC के लिए)
8निवास प्रमाण पत्र
9दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग छात्रों के लिए)
10फीस रसीद और संस्थान का Bonafide प्रमाण पत्र

NSP OTR (One Time Registration) कैसे करें

Stepक्या करना है
1scholarships.gov.in पर जाएँ और OTR / Register विकल्प चुनें।
2मोबाइल नंबर डालकर OTP से सत्यापन करें।
3आधार की जानकारी भरें और सहमति दें।
4NSP OTR मोबाइल ऐप से आधार Face Authentication पूरा करें (ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है)।
5सफल होने पर आपको OTR नंबर मिलेगा। यही आगे Login ID के रूप में काम आएगा।

नोट: OTR एक बार ही करना होता है, पूरी पढ़ाई के दौरान यही OTR नंबर काम आएगा।

NSP Scholarship 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Stepक्या करना है
1OTR नंबर और पासवर्ड से NSP पोर्टल पर Login करें।
2Application Form में जाकर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक की जानकारी भरें।
3पात्रता के अनुसार अपनी छात्रवृत्ति योजना चुनें।
4ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें (जहाँ माँगा जाए)।
5सभी जानकारी जाँचकर Final Submit करें। Submit के बाद बदलाव नहीं होगा।
6आवेदन का प्रिंट लेकर दस्तावेज़ों के साथ अपने स्कूल / कॉलेज में जमा करें, ताकि संस्थान सत्यापन कर सके।
7समय-समय पर Login करके Application Status देखते रहें।

आवेदन करते समय ध्यान रखें

क्रमज़रूरी बात
1नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम आधार के अनुसार ही भरें।
2बैंक खाता छात्र का अपना हो और आधार से जुड़ा हो, वरना पैसा नहीं आएगा।
3संस्थान का सत्यापन न होने पर आवेदन आगे नहीं बढ़ता, इसलिए कॉलेज में फॉर्म ज़रूर जमा करें।
4एक ही योजना के लिए दो बार आवेदन न करें, डुप्लीकेट आवेदन रद्द हो जाता है।
5NSP पर आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। पैसे माँगने वाले फर्जी एजेंटों से बचें।

UP के छात्रों के लिए ज़रूरी जानकारी

सवालजवाब
UP Scholarship और NSP में क्या अंतर है?UP Scholarship (Pre / Post Matric, Dashmottar) उत्तर प्रदेश सरकार की योजना है, जो scholarship.up.gov.in पर भरी जाती है। NSP पर केंद्र सरकार की योजनाएँ हैं।
क्या दोनों में आवेदन कर सकते हैं?अलग-अलग योजनाओं में पात्रता हो तो आवेदन कर सकते हैं, पर एक ही खर्च के लिए दो सरकारी छात्रवृत्ति लेने पर सामान्यतः रोक होती है। योजना की गाइडलाइन ज़रूर पढ़ें।

Application Links

NSP Scholarship 2026 – FAQ

सवालजवाब
NSP 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?Pre Matric और Post Matric दोनों की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
OTR क्या है?One Time Registration – आधार आधारित एक बार का पंजीकरण, जिसका नंबर हर साल लॉगिन में काम आता है।
क्या OTR के बिना आवेदन कर सकते हैं?नहीं, NSP पर आवेदन के लिए OTR अनिवार्य है।
Face Authentication कैसे होगा?NSP OTR मोबाइल ऐप से आधार के ज़रिए चेहरे की पहचान करके।
क्या आवेदन शुल्क है?नहीं, आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
स्कॉलरशिप का पैसा कैसे मिलेगा?सत्यापन के बाद DBT से सीधे छात्र के आधार से जुड़े बैंक खाते में।
स्टेटस कैसे देखें?NSP पोर्टल पर OTR नंबर से Login करके।
क्या एक से ज्यादा योजना में आवेदन कर सकते हैं?2026-27 से, पात्रता के अनुसार 1 मेरिट आधारित + 1 या अधिक कल्याण आधारित योजनाओं में।

महत्वपूर्ण: हर योजना की अंतिम तिथि और नियम अलग हो सकते हैं। आवेदन से पहले scholarships.gov.in पर अपनी योजना की जानकारी ज़रूर जाँच लें।

Join our channels for instant job updates

Related Posts

UP / Bihar Ration Card List 2026 – गाँव वाइज़ राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें

UP / Bihar Ration Card Sarkari Yojana All India / Central

UP आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2026-27

UP आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन Sarkari Yojana Uttar Pradesh

Bihar Student Credit Card 2026-27 Apply Online – 12वीं पास छात्रों को ₹4 लाख तक ब्याज-मुक्त शिक्षा ऋण

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCC) Sarkari Yojana Bihar

UP Scholarship Online Form 2026 – Pre Matric, Post Matric और Dashmottar छात्रवृत्ति आवेदन

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग (SWD) Sarkari Yojana Uttar Pradesh

RRB ALP Admit Card 2026 Download Exam City Intimation Slip Link – OUT

RRB Admit Card All India / Central

SSC JE Exam City Intimation Slip / Admit Card 2026 Download

SSC Admit Card All India / Central